फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद। यमुना किनारे बसे फरीदाबाद और पलवल के क्षेत्रों को बार-बार आने वाली बाढ़ से राहत दिलाने के लिए सरकार ने तकनीक आधारित विशेष योजना तैयार करने की घोषणा की है। इसके लिए बजट में प्रावधान भी किया गया है, हालांकि योजना के स्वरूप और क्रियान्वयन की विस्तृत रूपरेखा अभी स्पष्ट नहीं की गई है। हर वर्ष यमुना के जलस्तर में वृद्धि से दोनों जिलों के तटीय इलाकों में हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो जाती है। साथ ही तलहटी में बसे लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है, खासकर बसंतपुर के इलाके में। बाढ़ के कारण कृषि और आवासीय संपत्तियों को व्यापक क्षति होती है। नई योजना के लागू होने से उम्मीद है कि आधुनिक तकनीक के जरिए बाढ़ पूर्व चेतावनी, जल निकासी प्रबंधन और तटबंधों की मजबूती जैसे उपायों से नुकसान को कम किया जा सकेगा। -----

हिंदी हिन्दुस्...