नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित फर्रुखाबाद के लोगों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ से बेघर 31 परिवारों को योगी ने जमीन का पट्टा दिया। इसके साथ एक हजार परिवारों को राहत किट भी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। मुख्यमंत्री योगी के पहुंचने से पहले ही पुलिस लाइन का वाटरप्रूफ पंडाल बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों और आम लोगों से भर गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से संवाद करते हुए उनकी परेशानियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम के दौरान करीब एक हजार बाढ़ प्रभ...