लखनऊ, सितम्बर 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद हर किसी को हुए नुकसान की भरपाई का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मठ-मंदिरों को हुई क्षति का भी सर्वे कराया जाए और उनकी मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए। कहा कि इन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण में शासन आवश्यक सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2017 से पहले बाढ़ आने पर तत्कालीन सरकार इसका संज्ञान तक नहीं लेती थी। राहत के नाम पर बहुत अधिक हो-हल्ला होने पर प्रभावितों को केवल सूखे ब्रेड दे दिए जाते थे, जबकि राहत के लिए आने वाला पूरा पैसा सपाई गुंडे खाकर हजम कर जाते थे और गरीब, कमजोर एवं वंचित लोगों को कुछ नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि पहले जहां बाढ़ ...