गोपालगंज, अप्रैल 8 -- गोपालगंज/ बरौली, एक संवाददाता। जिले में गंडक की बाढ़ और कटाव से बचाव के लिए जल संसाधन विभाग ने सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल आठ स्थलों पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है। मुख्य रूप से टंडसपुर के सामने नदी की धारा को छरकी से दूर कर वापस पुरानी धारा में ले जाने की योजना है। साथ ही डुमरिया पुल के उत्तर में बने पायलट चैनल की सफाई कराई जा रही है। ताकि गंडक नदी की धारा की चौड़ाई बढ़ सके और पानी का बहाव सीधा हो सके। यह चैनल फिलहाल बालू व गाद से भरा है। इसके अलावा सदर प्रखंड के पतहरा, ख्वाजेपुर, महारानी छरकी तथा बैकुंठपुर प्रखंड में भी बाढ़-कटाव निरोधी कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि बरसात के दिनों में हर साल गंडक नदी बरौली, बैकुंठपुर, मांझा, सदर, सिधवलिया व कुचायकोट अंचलों में बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.