बाढ़ से बचाव की तैयारियां शुरू अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अयोध्या, मई 26 -- पूरा बाजार,संवाददाता। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट और एसडीएम सदर अरविंद कुमार ने बाढ़ प्रखंड के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार सिंह के साथ बाढ़ राहत केंद्रो पर पहुंच कर बाढ़ से बचाव की तैयारी का जायजा लिया। एडीएम के साथ अधिकारियों ने बिल्वहरी से अयोध्या तक तटबंध पर लग रहे बोल्डर कार्य को देखा तथा कर्मचारियों से शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद राजा दशरथ समाधि स्थल पर बने बाढ़ राहत केंद्र पर सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद एडीएम अधिकारियों के साथ मडना में बने बाढ़ राहत केंद्र जाकर बाढ़ से बचाव की तैयारी की जानकारी प्राप्त किए। एडीएम ने बाढ़ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों का हित सर्वोपरि है इसलिए अभी से बचाव की तैयारी में लग जाना है। निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रखंड के सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.