बाढ़ से बचाव की कर लें पुख्ता तैयारी...कहीं भी न हो जलभराव: योगी
गोरखपुर, जुलाई 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था का भी हाल जाना। उन्होंने जिले में निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में पूछा और कहा कि सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं। उन्होंने बाढ़ बचाव कार्यों की समीक्षा भी की। कहा कि बाढ़ से बचाव की तैयारी के पुख्ता इंतजाम कर लें। मानसून में शहर में जलभराव किसी कीमत पर न होने पाए। नालियों एवं बड़े नालों की अच्छे से सफाई कर लें。
जनता दर्शन और कार्यक्रम सुबह जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री कुशीनगर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद गोरखपुर वापस आए। गोरखपुर आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.