बाढ़ से बचाव कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं: आयुक्त
गोंडा, जुलाई 6 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। जिले में सरयू और घाघरा के तटीय क्षेत्र में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए बचाव की तैयारियों की निगरानी तेज हो गई है। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को सोनौली मोहम्मदपुर क्षेत्र का दौरा कर सरयू नदी के किनारे बनाए जा रहे छह स्परों के रेस्टोरेशन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता जय सिंह से बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्यों का ब्योरा प्राप्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.