प्रयागराज, अगस्त 4 -- मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के आयुक्त श्रम बनने के बाद अब मंडल के नए मंडलायुक्त वर्ष 2005 बैच के आईएएस अफसर डॉ. लोकेश एम होंगे। इसके पूर्व वर्ष 2008-09 में प्रयागराज में बतौर सीडीओ और वर्ष 2010 में मंडल के कौशाम्बी जिले के डीएम भी रह चुके हैं। नए मंडलायुक्त को प्रयागराज की जिम्मेदारी जिस समय मिली है, उस वक्त बाढ़ और कुछ समय बाद माघ मेले का आयोजन होना है, जो उनकी प्राथमिकता पर होगा। आईएएस सौम्या अग्रवाल ने सितंबर 2025 में प्रयागराज मंडल की कमान संभाली थी। एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने मंडल में कुछ बेहतरीन करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर समेत 13 आईएएस के तबादले प्रयागराज मेला प्राधिकरण की अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में यहां का माघ मेला पिछले सभी माघ मेलों से बेहतर ...