भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मानसून के साथ बाढ़ का खतरा बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। गंगा और कोसी नदी के किनारे स्थित नौ प्रखंडों के 171 सरकारी विद्यालय हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होते हैं, जिससे करीब 52 से 54 हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई कई सप्ताह तक बाधित हो जाती है। इसे देखते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार सीएच ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे पत्र में बाढ़ संभावित विद्यालयों की पूर्व पहचान कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बाढ़ प्रभावित स्कूलों की पहले होगी पहचान, शिक्षा विभाग जुटा तैयारी में विद्यालय भवन, शौचालय, पेयजल, बि...