महाराजगंज, जून 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में सिंचाई विभाग की नवीन परियोजनाओं के कार्यों की निगरानी के लिए नामित अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को नेपाल स्थित नारायणी गंडक नदी के बी. गैप बांध के ठोकरों के पुनर्स्थापना का जायजा लिया। इस टीम में उपेंद्र नाथ कुंवर मुख्य अभियंता (परिकल्प), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता बांध सुरक्षा मंडल लखनऊ शामिल रहे। अधिकारियों ने बाढ़ से पूर्व कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सिंचाई खंड द्वितीय के अंतर्गत नेपाल राष्ट्र के जनपद नवलपरासी में बी-गैप तटबंध के सुरक्षात्मक नई परियोजनाओं के चलित कार्यों को देखा। यह भी पढ़ें- मुख्य अभियंता ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया निरीक्षण इसमें ठोकर संख्या ...