बाढ़ से पूर्व तैयारी पर आज आयोजित होगी अहम बैठक
सहरसा, जून 12 -- सलखुआ, एक संवाददाता। संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बाढ़ पूर्व तैयारी एवं जीआर सूची सत्यापन के लिए 12 जून को प्रखंड सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी पुष्पांजलि कुमारी करेंगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जीआर लाभुकों की सूची के सत्यापन और अद्यतन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा होगी। बैठक में सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.