बाढ़ से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में दवा व जीवनरक्षक स्टॉक जांचने का निर्देश
कटिहार, जुलाई 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता संभावित बाढ़ और आपदा के मद्देनजर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और प्रखंड स्तरीय औषधि भंडारों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक दवाओं एवं जीवनरक्षक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, सदर अस्पताल में आधुनिक आईसीयू की शुरुआत, निक्षय मित्र योजना और प्रत्येक पंचायत में आयोजित होने वाली संध्या चौपाल की भी विस्तार से समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- सीएचसी में 56 टीबी मरीजों में बांटे गए पोषक आहारबैठक में दी गई निर्देश बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे बाढ़ एवं आपदा की स्थिति को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.