बलिया, अप्रैल 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक गुरुवार को विकास भवन के सभागार में हुई। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने जिले में संचालित बाढ़ परियोजनाओं तथा बाढ़ से निपटने की तैयारियों की जानकारी दी।डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें और वहां लगातार निगरानी सुनिश्चित करें। एडीएम अनिल कुमार को निर्देश दिया कि 15 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठकें आयोजित कर लें, ताकि सभी तैयारियां समय से पूरी हो सकें। लोक निर्माण विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा विभाग को पशुओं के लिए चारा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा, जबकि जल निगम को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था...