मुंगेर, जुलाई 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि / नवीन कुमार झा। संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां पूरी कर ली है। बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत और पुनर्वास को लेकर राहत शिविरों से लेकर सामुदायिक रसोई, नावों, दवाओं और आवश्यक राहत सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि आपदा की स्थिति में बिना किसी विलंब के राहत कार्य शुरू किया जा सके। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, जिले में 66 राहत शिविर में 58 सामुदायिक रसोई केंद्र चिह्नित किए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए 118 नावों की व्यवस्था की गई है। वहीं सूखा राशन, टेंट, पंडाल, पॉलीथिन शीट तथा पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवश्यकता पड़ते ही इन सामग्रियों की आपूर...