बाढ़ से निपटने को तैयारियां तेज, सेनानायक ने लिया जायजा
बरेली, मई 30 -- मानसून एवं संभावित बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए 8वीं वाहिनी पीएसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को 8वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आकाश तोमर ने रामगंगा पर मॉक ड्रिल कराकर बाढ़ राहत दल व रेस्क्यू उपकरणों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेनानायक ने राहत दल के जवानों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस का आकलन किया। इसके साथ ही आपदा के समय उपयोग में आने वाले आधुनिक उपकरणों की कार्यक्षमता की समीक्षा की। मोटर बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, ओबीएम, रस्सियां, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य रेस्क्यू गियर की बारीकी से जांच की गई। राहत दल की त्वरित कार्रवाई क्षमता परखने के लिए एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन हुआ जिसमें जवानों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। अधिकारियों एवं जवानों की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आपदा की सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.