बाढ़ से निपटने को किया गया पूर्वाभ्यास
गाजीपुर, जून 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में मानसून और संभावित बाढ़ आपदा के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित पांच तहसील क्षेत्र के गंगा में फ्लड वाटर रेस्क्यू मॉक ड्रिल का आयोजन कर आपदा प्रबंधन तैयारियों का जायजा लिया। इस अभ्यास में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। गाजीपुर में पांच बाढ़ प्रभावित तहसील सदर, सैदपुर, जमानियां, मुहम्दाबाद, सेवराई के सभी बाढ़ प्रभावित तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के पोस्ता घाट पर गंगा नदी के किनारे बाढ़ से बचाव के लिए मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल का आयोजन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- बाढ़ राहत के कम्युनिटी किचन में आग से मच गया हड़कंप सदर एसडीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.