आगरा, जून 9 -- उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बाढ़ की अतिसंवेदनशील स्थितियों से निपटने के लिए जनपद में एक वृहद 'राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज' करेगी। मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य एवं विश्लेषण इस पूर्वाभ्यास का मुख्य लक्ष्य किसी भी वास्तविक बाढ़ आपदा के समय जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से की जा रही तैयारी के बारे में डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि, इस दौरान इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों का परीक्षण किया जाएगा। राज्य एवं जनपदों की आपदा प्रबंधन योजना और विभागीय एसओपी की समीक्षा करना। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से प्रभावित लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने की तैयारियों का अभ्यास करना। यह भी पढ़ें- 11 जून को होगी बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल, तैयारियों का परख...