बाढ़ से निपटने को एसएसबी ने सुझाए महत्वपूर्ण तरीके
बहराइच, अगस्त 4 -- मोतीपुर, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर संभावित बाढ़ आपदा से बचाने को मंगलवार को 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने निशानगाड़ा डी समवाय के राहत एवं बचाव दल ने हरखापुर गांव जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। सेनानायक राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित अभियान में उपनिरीक्षक ज्ञानानंद के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों को लाइव डेमो के माध्यम से बताया कि बाढ़ आने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सतर्कता के साथ सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचा जाए। साथ ही प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: बाढ़ के खतरे से निपटने का स्कूली बच्चों ने लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.