बाढ़ से निपटने के लिए स्टाक में रखे एलपीजी और डीजल
गाजीपुर, मई 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। अपर आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश के आदेश पर बाढ़ से निपटने के लिए विभागीय कार्ययोजना जारी करने के लिए निर्देश दिया। एलपीजी वितरक के यहां एलपीजी की आवश्यकतानुसार मात्रा का स्टाक रखे। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि गाजीपुर में संभावित बाढ़ या सूखा की विकट स्थिति के तहत गाजीपुर के सभी आयल कम्पनियों की कार्यरत घरेलू गैस एजेन्सियों (आईओसी, बीपीसी, एचपीसी) में से बड़ी घरेलू गैस एजेन्सियों पर 50-50 घरेलू भरे गैस सिलेण्डर एवं 10 व्यवसायिक भरे सिलेण्डर एवं छोटी गैस एजेन्सियों पर 25-25 घरेलू भरे गैस सिलेण्डर एवं पांच व्यवसायिक भरे सिलेण्डर रखा जाय। उन्होंने सभी डीजल, पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने रिटेल आउटलेट पर 2000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल आरक्षित रख लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.