बेगुसराय, जुलाई 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के सभी 18 अंचलों में राहत एवं बचाव दल का गठन कर लिया है। दल में प्रशिक्षित गोताखोर, स्वास्थ्यकर्मी, पशु चिकित्सक, नागरिक सुरक्षा कर्मी, पुलिस जवान तथा अन्य प्रशिक्षित कर्मियों को शामिल किया गया है। जिले में कुल 758 सदस्य राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार किए गए हैं। इनमें 28 एसडीआरएफ जवान, 231 स्वास्थ्यकर्मी (चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ), 52 पशु चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी, 355 नागरिक सुरक्षा कर्मी तथा 92 प्रशिक्षित गोताखोर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सहायक अवर निरीक्षक के लिए 13 केंद्रों पर 22 को होगी लिखित प्रतियोगिता परीक्षानौसिखिया बचाव दल जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे बड़ा राहत एवं बचाव दल बेगूसराय अंचल म...