बरेली, जुलाई 5 -- मानसून के सक्रिय होते ही सिंचाई विभाग ने जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 18 संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है, जबकि जलस्तर और तटबंधों पर नजर रखने के लिए 30 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। विभाग का दावा है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी गई हैं। बाढ़ खंड की ओर से बनाए गए कंट्रोल रूम से 24 घंटे हालात पर नजर रखी जाएगी। यहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी नदियों के जलस्तर, तटबंधों की स्थिति तथा संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी करेंगे। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kashipur News: काशीपुर क्षेत्र में स्थापित की गई आठ बाढ़ चौकयां...