कुशीनगर, जून 27 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। संभावित बाढ़ को देखते हुए तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने राहत एवं बचाव तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा के निर्देशन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत चौकियां, राहत केंद्र और अतिरिक्त राहत शिविर सक्रिय कर दिए गए हैं ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।तहसील प्रशासन ने राजस्व निरीक्षकों और उनकी टीमों की तैनाती संवेदनशील क्षेत्रों में कर दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण करें और नदी के जलस्तर में होने वाले हर बदलाव की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम एवं उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएं। रकबा जंगली पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय और बेदूपार स्थित नेहरू इंटर कॉलेज सहित कई संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ च...