बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला प्रशासन ने गुरुवार को बाढ़ से जुड़ी तैयारी का परीक्षण किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से जनपद की तीनों तहसीलों में राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित हुई। मुख्य कार्यक्रम सदर तहसील के सिसई घाट पर हुआ। फ्लड पीएसी, राजस्व विभाग, पुलिस, एसएसबी, स्वास्थ्य विभाग व अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बाढ़ राहत व बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने व बाढ़ के कारण गांवों के चारों ओर पानी भर जाने जैसी परिस्थितियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। फ्लड पीएसी के जवानों ने राप्ती नदी में डूब रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया, जबकि राहत टीमों ने टापू में फंसे ग्रामीणों को मोटरबोट के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की कार्रवाई की。...