रामपुर, मार्च 14 -- बारिश के दौरान होने वाली बाढ़ की समस्या को देखते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से नया बांध बनाने की मांग की है। संगठन ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन ज्ञापन भेजकर इस संबंध में तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि अटरिया मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग तक मुख्य सड़क से लगभग एक किलोमीटर दूर एक नया बांध बनाना अत्यंत आवश्यक है। शहर के विस्तार और बढ़ती आबादी के कारण मौजूदा स्थिति में नया बांध बेहद जरूरी हो गया है। सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक नया बांध न बनाए जाने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया है कि घाटमपुर ग्राम की जनता के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण स्थान भी बाढ़ की आशंका से प्रभावित होते ह...