बाढ़ से धान की फसल बर्बाद
हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- सितम्बर महीने के अंतिम सप्ताह में हुई वर्षा और तेज हवा से धान और केला की फसल को पूरे क्षेत्र में नुकसान पहुंचा था। उसी समय नेपाल और गंडक नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई भयानक वर्षा के बाद वाल्मीकि नगर बैराज से छोड़े गए पानी के कारण तिरहुत तटबंध के अंदर बसे गांवों में बाढ़ आ गया। लोगों के घरों में पानी घुस गया। धान सहित अन्य खरीफ फसले, भिंडी, नेनुआ आदि सब्जी की फसल, मवेशी के लिए लगाए गए चारे सभी नष्ट हो गए। जिसके कारण न सिर्फ अभी बल्कि आने वाले समय में भी अन्न की चिंता किसानों को सताने लगी है। -दिलीप कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.