बाढ़ से डूबा श्मशान, हाईवे किनारे ही शव जलाने लगे लोग, झकझोर देने वाली तस्वीर
छपरा, सितम्बर 4 -- बिहार में बाढ़ से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बाढ़ की त्रासदी की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर छपरा से आई है। यहां श्मशान घाट के डूब जाने के बाद लोग नेशनल हाईवे के किनारे ही शवों का दाह संस्कार करने लगे हैं। सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में गोराईपुर-बोधा छपरा गांव के सामने फोरलेन हाईवे के किनारे शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकर यह दृश्य देखकर अचंभित हो जा रहे हैं। बोधा छपरा टोल नाके के पास गुरुवार को एक साथ तीन शवों का अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल, जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक प्रखंड क्षेत्र के लोगों के शव आम तौर पर गंगा घाट और पिपरा गंगा घाट पर जलाए जाते हैं। बाढ़ का पानी इन घाटों तक पहुंच गया है। इस कारण अब लोगों को शवों के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.