बेगुसराय, सितम्बर 4 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर کا असर जिले के तटीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ की वजह से जिले की करीब 20 पंचायतों की लगभग दो लाख आबादी प्रभावित हुई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है और आवागमन बनाए रखने के लिए 87 नावों का संचालन कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मटिहानी प्रखंड की छह, साहेबपुर कमाल की सात, बखरी की चार तथा बलिया प्रखंड की तीन पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं। निचले इलाकों में पानी फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, हालांकि फिलहाल बड़े पैमाने पर विस्थापन की स्थिति नहीं बनी है। प्रशासन का कहना है कि अभी तक किसी परिवार के राहत शिविर में शरण लेने की नौबत नहीं आई है। इसलिए फिलहाल राहत शिविर संचालित करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। स्थिति पर लगातार नजर रख...