बाढ़ से खरीफ फसल को नुकसान, आंकलन कराएगा कृषि विभाग
हाजीपुर, सितम्बर 5 -- जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से छह प्रखंडों की 26 पंचायतों सहित नगर परिषद के छह वार्ड बाढ़ के चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ से 26 पंचायतों में लगी खरीफ फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा खरीफ की मुख्य फसल धान समेत मक्का, ज्वार, दलहन को नुकसान बताया गया है। इस साल जिले में 48836.58 हेक्टेयर में धान एवं 12630.85 हेक्टेयर में मक्के की खेती किसानों ने की है। यह भी पढ़ें- सोनपुर में गंगा- गंडक नदी का उफान जारी: बाढ़ की स्थिति गंभीरबाढ़ से फसल का नुकसान बाढ़ प्रभावित सहदेई बुजुर्ग में 2168 हेक्टेयर में धान एवं 431.70 हेक्टेयर में मक्के की खेती बताई गई है। इसमें बाढ़ प्रभावित पंचायत भी शामिल हैं। राघोपुर में 195 हेक्टेयर में धान की खेती एवं 1878 हेक्टेयर में मक्के की खेती, देसरी में 1530 हेक्टेयर में धान एवं 1109 हेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.