बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं 15 जून तक हर हाल में पूर्ण करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : स्वतंत्र देव
लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी सभी परियोजनाएं हर हाल में 15 जून तक पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बाढ़ नियंत्रण की समीक्षा जलशक्ति मंत्री सोमवार को सिंचाई विभाग मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान ही स्वतंत्रदेव सिंह ने पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की प्रगति का लाइव व्यू कैमरों के माध्यम से सीधे कार्यस्थलों का निरीक्षण किया।
सभी नियंत्रण कक्ष स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.