गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बाढ़ संभावित 13 जिलों में 14 मई को राज्यस्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन होगा। यह जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के समन्वय से होगा। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह मॉक ड्रिल चार चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में छह मई को ओरिएंटेशन और समन्वय सम्मेलन होगा। इसमें राज्य और जिलास्तर के अधिकारी व हितधारक शामिल होंगे।

दूसरा चरण दूसरा चरण 12 मई को होगा। इसमें टेबल टॉप एक्सरसाइज होगी। विभिन्न प्रतिक्रिया परिदृश्यों पर चर्चा की जाएगी। रणनीतियों का परीक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में मॉक ड्रिल 14 मई होगी। इसमें जमीन पर सभी संबंधित एज...