बलिया, फरवरी 1 -- हल्दी। नगर विधान सभा क्षेत्र के दुबहड़ से हल्दी होते हुए भरसौता तक क्षेत्र के दो दर्जन गांव को बाढ़ के बचाने के लिए रिंग बंधा निर्माण के लिए रविवार को बाढ़ विभाग की पूरी टीम ने अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा, एसडीओ श्रवन प्रियदर्शी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि रिंग बांधा का निर्माण दो फेज मे होगा। पहले दुबहड़, भरसर होते हुए रेपुरा आंछी बाबा के स्थान तक और दूसरा फेज रेपुरा से हरिहरपुर ,चैनछपरा ,राजपुर, उदवंतछपरा, होते हुए हल्दी भरसौता तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है और बहुत जल्द स्वीकृति मिल जायेगी। बता दें कि विधान सभा चुनाव के समय नगर विधायक दयाशंकर सिंह से पूर्व प्रधान बिनोद चौबे ने क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बाढ़ आपदा से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। परिवहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.