बाढ़ राहत शिविर में लोगों की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग
भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक बरारी में संचालित शिविर में रह रहे लोगों के बीच शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ जैसी आपदा के दौरान उत्पन्न होने वाले तनाव, चिंता, भय, नींद में परेशानी एवं मानसिक दबाव के संबंध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों की गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में संदिग्ध पाए गए लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं आगे की जांच/उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. पंकज मनस्वी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मणि भूषण झा, जिला लेखा प्रबंधक सोमेश झा एवं मनोवैज्ञानिक निशांत कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- Bhagalp...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.