प्रयागराज, अगस्त 31 -- गंगा और यमुना के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के बाद पहला राहत शिविर खुल गया है। सिविल लाइंस के ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार शाम को 20 लोग पहुंच गए। अफसरों का दावा है कि अभी आबादी में पानी नहीं आया है। बताया जा रहा है कि शरणालय में आने वाले ये लोग मध्य प्रदेश के निवासी हैं जो यहां पर मजदूरी करते हैं। राजापुर में छप्पर डालकर रह रहे थे। वहां पर पानी आ जाने के कारण शिविर पहुंचे। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह को जानकारी हुई तो उन्होंने एसडीएम सदर अंकित वर्मा को बताया। राहत शिविर में आने वाले लोगों के लिए गद्दा आदि लगवाया गया और सभी को भोजन दिया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बढ़ रहा है जलस्तर, शिविरों में शिफ्ट हो सकते हैं लोग इसके साथ ही नगर निगम की टीम को बुलाकर फॉगिंग कराई गई। एडीएम सदर ने बताया कि...