लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता फर्रुखाबाद, बहराइच व बलिया में बाढ़ राहत कार्यों की शुक्रवार को समीक्षा की गई। बाढ़ राहत शिविरों में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। राहत आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने अधिकारियों को बाढ़ राहत शिविरों में साफ-सफाई, भोजन व दवाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

राहत आयुक्त का संवाद राहत आयुक्त ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। फर्रुखाबाद के रहमानिया इंटर कॉलेज स्थित राहत शिविर में उन्होंने बाढ़ प्रभावित अब्दुल गफ्फार खान से संवाद किया। उन्होंने राहत आयुक्त को बताया कि वह यहां अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ बीते एक अगस्त से रह रहे हैं। बहराइ...