बाढ़ राहत शिविरों में बच्चे सीख रहे मंजूषा कला की बारीकियां
भागलपुर, सितम्बर 17 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर बाढ़ राहत शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इन शिविरों में प्रभावित परिवारों को आश्रय, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके मानसिक संबल और रचनात्मक अभिव्यक्ति का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय द्वारा राहत शिविरों में प्रतिदिन मंजूषा कला प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों को आर्ट थेरेपी के एक माध्यम के रूप में संचालित किया जा रहा है, ताकि बाढ़ की कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे बच्चों एवं परिवारों को रचनात्मक वातावरण मिल सके। मंजूषा कला के प्रशिक्षण के दौरान बाढ़ पीड़ित बच्चों को अंग क्षेत्र की पारंपरिक लोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.