बाढ़ राहत में लापरवाही पर सात अधिकारियों से जवाब-तलब
छपरा, अक्टूबर 4 -- प्राथमिकी और निलंबन की अनुशंसा की चेतावनी मुख्यालय से अनुपस्थित रहने का आरोपछपरा, नगर प्रतिनिधि। बाढ़ की गंभीर आपदा के बीच राहत व बचाव कार्यों से दूरी बनाना परसा के सात अधिकारियों को भारी पड़ सकता है। मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, सरकारी फोन नहीं उठाने और आपदा राहत कार्यों में सहयोग नहीं करने के मामले में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित इलाकों में डीएम-एसएसपी का दौराअधिकारियों की अनुपस्थिति डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ निलंबन के लिए विभाग को अनुशंसा भेजी जाएगी। इस कार्रवाई की जद में परसा के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.