बाढ़ राहत दल का विशेष प्रशिक्षण शुरू
गोरखपुर, मई 21 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर पीएसी की सेनानायक निहारिका शर्मा की उपस्थिति में 26वीं वाहिनी पीएसी के बी दल (बाढ़ राहत दल) का विशेष गहन प्रशिक्षण राप्ती नदी स्थित श्रीराम घाट पर शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बाढ़ आपदा एवं बचाव कार्य से जुड़ी आवश्यक तकनीकों, उपकरणों के संचालन तथा समन्वित कार्यप्रणाली का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर सहायक सेनानायक संजय नाथ तिवारी, शिविरपाल मोहम्मद कासिम, बी दल प्रभारी राणा प्रताप चौहान, नीतीश चंद शुक्ला और राजेश यादव सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.