नई दिल्ली, मार्च 18 -- साल 2021 के श्योपुर बाढ़ घोटाले में आरोपी विजयपुर तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बाढ़ राहत घोटाले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस तरह अब उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।क्या था पूरा मामला कोर्ट नंबर 13 में हुई सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों की पीठ ने स्पष्ट कहा कि मामले में अग्रिम जमानत देने के लिए कोई ठोस कानूनी आधार प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसके साथ ही तोमर द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका को भी निरस्त कर दिया गया। मामला श्योपुर जिले में वर्ष 2021 की भीषण बाढ़ के बाद राहत राशि वितरण में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि बड़ौदा तहसील में 794 प्रभावितों का आकलन किया गया था, लेकिन राहत वितरण के दौरान 127 फर्जी खातों में राशि ट्रांसफर की गई। आरोप है कि लगभग 2 ...