मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर। राज्य में आई बाढ़ के कारण लोगों की सहायता के बी आर ए बी यू के शिक्षक अपने मूल वेतन में से एक दिन का वेतन देंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से गुरुवार को इसका निर्देश जारी किया गया। जारी निर्देश में कहा गया है कि शिक्षकों को बाढ़ राहत कोश में वेतन जमा कराना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी पत्र में यह भी कहा है कि को शिक्षक अंशदान नहीं देना चाहते हैं, वह लिखित आवेदन से सकते हैं। आवेदन नहीं आने पर इसे शिक्षक की सहमति मानी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...