बाढ़ राहत की सूची से छूटे परिवारों को भी मिले जीआर राशि और फसल क्षतिपूर्ति- सुनील कुमार यादव
कटिहार, सितम्बर 30 -- कटिहार। जिले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर राशि एवं फसल क्षतिपूर्ति का लाभ देने को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन से सूची के पुनरीक्षण की मांग की है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ से प्रभावित, लेकिन राहत एवं मुआवजे की सूची में छूट गए परिवारों को भी लाभ देने की मांग की। जिला पदाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि हाल में आई बाढ़ के कारण कुरसेला, बरारी, समेली, मनसाही, मनिहारी एवं अमदाबाद प्रखंडों में बड़ी संख्या में आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ के दौरान जिला प्रशासन की ओर से बचाव एवं राहत कार्य चलाए गए, जिसके लिए सांसद प्रतिनिधि ने प्रशासन के प्रयासों के प्रति आभार भी जताया। हालांकि ज्ञापन में जीआर राशि एवं फसल क्षतिपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.