हाजीपुर, सितम्बर 6 -- वैशाली जिले में गंडक व गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति है। बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सजग है। यह भी पढ़ें- बाढ़ से बेहाल वैशाली के 06 प्रखंडों की 30 पंचायतें जलमग्न स्वास्थ्य विभाग की तैयारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से मेडिसिन पैकेट (दवाओं का किट) तैयार करने में जुटा है। मेडिसिन पैकेट में बाढ़ की पानी से फैलने वाली जलजनित बीमारियों और संक्रमण को रोकने के लिए मेडिसिन पैकेट को तैयार कर आपदा प्रबंधन और प्रखंड के स्वास्थ्य संस्थानों को सौंपा गया है।चिकित्सा शिविरों की संख्या बाढ़ की संभावित इलाकों में चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 62 चिकित्सा शिविर खोलने की तैयारी की गई है। इनमे...