बाढ़ राहत की तैयारियों के लिए खरीदे जाएंगे लाइफ जैकेट
भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन शाखा ने राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन को बेहतर बनाने के लिए वयस्कों के लाइफ जैकेट की खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा ने इच्छुक और योग्य आपूर्तिकर्ताओं से सीलबंद लिफाफे में कोटेशन आमंत्रित किए हैं।कोटेशन जमा करने के लिए 3 सितंबर, 7 सितंबर और 10 सितंबर की तिथियां तय की गई हैं। प्राप्त कोटेशनों को उसी दिन खोला जाएगा और न्यूनतम दर प्रस्ताव देने वाले आपूर्तिकर्ता का चयन किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से मानक भी तय किए गए हैं। जिसमें लाइफ जैकेट हाई-विजिबिलिटी ऑरेंज रंग की, आईएसओ मानकों के अनुरूप और कम से कम 1 वर्ष की वारंटी वाली होनी चाहिए। साथ ही आपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.