बाढ़ राहत कार्यों की जानकारी नहीं मिलने पर प्रखंड प्रमुख ने सीओ को लिखा पत्र
मोतिहारी, अक्टूबर 5 -- संग्रामपुर निसं । गंडक नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रखंड की पांच पंचायतों में चल रहे राहत कार्य और राहत सामग्री वितरण की जानकारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी को उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख ने शनिवार को प्रखंड राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति के सदस्य सचिव सह सीओ, संग्रामपुर को पत्र भेजकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।पत्र में प्रखंड प्रमुख ने कहा है कि भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने तथा राहत सामग्री वितरण के संबंध में उनके स्तर पर अब तक किसी प्रकार की सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि प्रखंड की सभी बाढ़ पर प्रभावित पंचायतों में कराए जा रहे राहत कार्यों और राहत सामग्री के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.