कानपुर, जुलाई 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बाढ़ की संभावना को देखते हुए शनिवार को उप जिलाधिकारी (सदर) अनुभव सिंह और 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक दीपक कुमार कमलिया के नेतृत्व में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, संभावित जलभराव वाले स्थानों, सुरक्षित निकासी मार्गों, राहत शिविरों की संभावित व्यवस्था और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली चुनौतियों, पूर्व के अनुभवों तथा आवश्यक संसाधनों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम सदर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण...