गाजीपुर, सितम्बर 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। गौरहट, तेतारपुर, गोरखा और सिधौना गांवों की करीब 1500 बीघा फसलें पानी में डूब गई हैं। खेतों में खड़ी मूंग, अरहर, उड़द, बाजरा, धान और तिल की फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।बाढ़ के पानी से गौरहट-तेतारपुर का मुख्य मार्ग भी जलमग्न हो गया है। आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों को करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।वहीं, भुजाड़ी की मल्लाह बस्ती में कटान का खतरा बढ़ गया है। करीब 35 घर नदी की जद में आने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने के साथ नदी किनारे कटान भी तेज हो गया है।...