नई दिल्ली, फरवरी 26 -- बिहार की एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की नई दिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से महिला का पति फरार है। भागते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह परिवार बाढ़ का रहने वाला है। मृतकों में 30 वर्षीय अनीता और उसकी पांच, चार व तीन वर्ष की तीन बेटियां शामिल हैं। जिले के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति मुनचुन केवट पर संदेह है। आशंका है कि वारदात से पहले चारों को नशीला पदार्थ दिया गया और बेहोशी की हालत में हत्या की गई। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे 10 वर्षीय भतीजे अंकित ने कमरे में चारों के खून से सने शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.