बाढ़ में मिली अज्ञात मछलियों से रहें सावधान, खाने से बचें
सासाराम, सितम्बर 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाढ़ के पानी में मिलने वाली अज्ञात और असामान्य मछलियों के सेवन से जिलेवासियों को बचने की सलाह दी गई है। नेपाल में आई बाढ़ के पानी के साथ बिहार के कुछ इलाकों में अपरिचित प्रजाति की मछलियां पहुंचने की सूचना के बाद मत्स्य निदेशालय ने सावधानी बरतने को कहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से ऐसी मछलियों की खरीद-बिक्री और सेवन से बचने तथा पहचान की पुष्टि के बाद ही उपयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने किसी तरह के असामान्य लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा है। यह भी पढ़ें- Nawada News: मत्स्य पालन: तापमान, पानी की गुणवत्ता और आहार प्रबंधन पर पालक दें ध्यान यह भी पढ़ें- Araria News: सावधान! बाढ़ के पानी के साथ बह कर आ रही मछली का सेवन न करें
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.