कुशीनगर, अगस्त 31 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी: चौथे दिन भी गंडक नदी में बहकर आईं 4 और लाशें, कुशीनगर-महराजगंज में अब तक 17 शव बरामद नेपाल में आई त्रासदी के बाद खड्डा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बड़ी गंडक (नारायणी) नदी में शव मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार की दोपहर छितौनी तटबंध के भेड़ियारी ठोकर नंबर तीन के समीप एसडीआरएफ की टीम ने दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत चार शव नदी से बरामद किए। एसडीएम सर्वेश सिंह और सीओ अजय श्रीवास्तव की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को मोर्चरी भेज दिया गया। चार दिन में भेड़ियारी ठोकर के समीप से अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं। जबकि त्रासदी के बाद नदी में बहकर आए कुल 13 शव कुशीनगर में अब तक बरामद किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल में फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, बाढ़ से 78...