बाढ़ में फंसे चिंपैंजी, ड्रोन से पहुंचाए केले
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में भारी बारिश से एक चिंपैंजी सेंटर में बाढ़ आ गई। यहां 200 से ज्यादा चिंपैंजी रहते हैं। पानी भरने से कर्मचारियों का जानवरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। ऐसे में उन्होंने ड्रोन की मदद से चिंपैंजी तक केले और दूसरे खाने का सामान पहुंचाया। सेंटर में करीब 19 इंच बारिश हुई, जिससे 150 एकड़ का ज्यादातर हिस्सा पानी में डूब गया। सभी को भोजन, दवाइयां व दूसरी जरूरी चीजें दी जा रही हैं। कर्मचारियों को राहत और मरम्मत के लिए मदद की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.