रुद्रपुर, दिसम्बर 4 -- खटीमा। बाढ़ प्रभावित व्यापारियों को स्वीकृत धनराशि जल्द से जल्द वितरित करने एवं खटीमा नगर पालिका क्षेत्र में लीज की संपत्ति को फ्री होल्ड कर मालिकाना हक देने के लिए व्यापारी नेता रवीश भटनागर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि विगत वर्ष आई दैवीय आपदा में खटीमा मुख्य बाजार क्षेत्र के व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ था जिसका मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन के माध्यम से प्रभावित व्यापारियों का चिन्हीकरण कराया गया था। भटनागर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाते हुए राहत राशि वितरण किए जाने की मांग की। यहां रवीश भटनागर ,विक्की रस्तोगी, जीशान अहमद, राजेश राणा, असलम अंसारी, अंकुर अग्रवाल, प्रकाश तिवारी, जतिन बत्रा, सगीर अहमद ,कामिल खान, जफर, प्रियांशु बंसल, शुभम अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.